किसी भी लड़की के लिए शादी उसके जीवन की सबसे महत्‍वपूर्ण सपना होता है लेकिन गुजरात के वडोदरा में एक दुल्हन के लिए शादी बुरा सपना बनकर रह गई है। अपने हमसफर को लेकर कई अरमान संजोने वाली दुल्हन के लिए उसका दूल्‍हा एक दरिंदा साबित हुआ। बताया जा रहा है कि शादी की रात दूल्‍हे ने लाल जोड़े में सजी अपनी दुलहन को गंदे व‍िड‍ियो दिखाए और अप्राकृतिक.... के लिए मजबूर किया। 

सांकेतिक तस्‍वीर Photo - Social MediaThird party image reference
शादी के कुछ दिन बाद ही वडोदरा के पंचमहल की रहने वाली दुलहन के सब्र का पारा टूट गया और उसने हलोल पुलिस के पास पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दुल्हन ने आरोप लगाया कि उसके पति ने शादी की रात अपने मोबाइल पर..... दिखाया और अप्राकृतिक..... की डिमांड की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

सांकेतिक तस्‍वीर Photo - Social MediaThird party image reference
पुलिस के मुताबिक आईपीसी की धारा 377 के तहत यह सब दिखाना अपराध है। इसके अलावा आईटी ऐक्‍ट की धाराओं को भी जोड़ा गया है। 
हलोल पुलिस ने बताया कि शादी के तुरंत बाद नवविवाहित जोड़े ने रात करीब 2.30 बजे होटल के अंदर प्रवेश किया और फिर कुछ घंटे बिताने के बाद यह जोड़ा होटल से निकल गया। कपल ने इस घटना के बारे में अपने परिवार को बता दिया था। उन्‍होंने बताया कि शादी से पहले लड़का और लड़की दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे। अब यह जोड़ा तलाक लेने जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने होटल में किए अपराध के लिए मामला दर्ज कर लिया