अनुष्का शर्मा के इस टोटे बैग की कीमत हैं इतनी, कि आप भी सुनकर हो जाएंगे हैरान

लाइफस्टाइल डेस्क। बॉलीवुड के जीतने भी स्टार्स हैं वो अक्सर अपनी किसी न किसी चीज को लेकर सुर्खियों में झा जाते हैं। कभी ये बॉलीवुड सेलिब्रेटी अपने खूबसूरत अंदाज को लेकर चर्चा का विषय बन जाती हैं तो कभी अपने महंगे कपड़े को लेकर।
ये सेलिब्रेटी अक्सर अपने एक्सेसरीज के साथ नजर आ ही जाते हैं। जिनमें सबसे ऊपर करीना कपूर का नाम रहता है। लेकिन इस बार अनुष्का शर्मा का बैग सुर्खियां बटोर रहा है। बीते दिनों एयरपोर्ट पर विराट कोहली के साथ नजर आईं अनुष्का शर्मा ने टोटे बैग ले रखा था।
काले रंग के प्रिंटेड बैग की कीमत सुन कर किसी को भी हैरानी हो सकती है। 1,84,982 रूपये की कीमत वाला ये बैग मशहूर ब्रांड christian dior के लेटेस्ट रेंज 2020 में से एक है।
विराट कोहली के साथ एयरपोर्ट पर नजर आई अनुष्का शर्मा ने सफेद रंग का टॉप और बेल बॉटम जींस के साथ पेयर किया था। साथ में ब्राउन रंग की बैली टीमअप की थी। अपने महंगे बैग के अलावा अनुष्का का फैशन सेंस भी हटके है।
पिछले दिनों कराए फोटो शूट में उनकी ड्रेस बेहद अजीब है। हरे रंग के पैंट के साथ ब्लेजर कैरी किया है। जिसमें शीशे का वर्क है
