Third party image reference
देश की राजधानी दिल्ली में एक महिला से जबरन देह व्यापार करवाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के जीबी रोड इलाके से एक महिला को देह व्यापार के धंधे से निकाला गया 27 वर्षीया महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली है।पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसके साथ हर रोज 15 से 20 लोग शारीरिक संबंध बना रहे थे। महिला यहां पर किस तरह आई यह पूछने पर बताया कि वह कोलकाता में एक कंपनी में काम करती थी। तभी वहां पर बेहतर नौकरी दिलाने के नाम पर एक शख्स उसे दिल्ली ले आया और यहां जीबी रोड कोठे पर बेच कर फरार हो गया।

Third party image reference
एक दिन कोठा नंबर 68 में एक बंगाली ग्राहक महिला के पास आया और महिला ने उस ग्राहक से मदद मांगी। जिसके बाद वह युवक महिला का मदद करने के लिए राजी हो गया। फिर महिला ने उस युवक को अपने भाई का नंबर दिया और कहा कि आप कॉल करके मेरे भाई को बता देना कि मैं कहां हूं और किस हालत में हूं। इसके बाद उस बंगाली युवक ने महिला के भाई को फोन किया और बताया कि उसकी बहन जीबी रोड के कोठा नंबर 68 में है और जबरन उससे देह व्यापार करवाया जा रहा है।

Third party image reference
जब भाई ने इस बात को सुना तप उसे युवक की बातों पर विश्वास नहीं हुआ इसलिए वह खुद कोठा नंबर 68 में पहुंचा। जहां पर उसने देखा कि उसकी सगी बहन वहां मौजूद थी। जिसके बाद वह अपनी बहन से मिल कर चुपचाप बाहर चला आया और दिल्ली महिला आयोग और दिल्ली पुलिस के सहयोग से अपनी बहन को कोठा नंबर 68 से बचा लिया। दिल्ली आने के बाद, जीबी रोड पर बेचे जाने के कारण महिला अपने परिवार के सदस्यों से संपर्क करने में असमर्थ थी। उसके भाई ने कोलकाता में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया था। 8 अगस्त को महिला को बचाने के बाद, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक मामला दर्ज किया है। कोठे के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला 2 महीने पहले 8 जून को दिल्ली आई थी