पहले प्रेम विवाह किया फिर एहसानों के बदले दोस्तों को सौंपी अपनी पत्नी
उत्तर प्रदेश क जनपद एटा में यहां एक पति और उसके तीन दोस्तों द्वारा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। जब पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो गुरूवार को पीड़िता एसएसपी से मिली। इसके बाद कप्तान ने कोतवाली देहात पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। घटना बीते 15 अक्तूबर की है। 

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को पढ़ाई के दौरान युवक से प्यार हो गया और फिर इसी साल फरवरी में युवक से गाजियाबाद जाकर शादी कर ली। जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो दोनों ने कोर्ट की शरण ली और अदालत ने 28 फरवरी को दोनों को साथ रहने की इजाजत दे दी।
आरोप यह है कि पिछले माह 15 अक्तूबर को महिला मिरहची थाने के एक गांव में पति के साथ उसकी रिश्तेदार के यहां गई थी और वहां पर पति के तीन दोस्त पहले से ही मौजूद थे। रात में पति और उसके तीनों दोस्तों ने जबरदस्ती उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
Photo - Social MediaThird party image reference
थाने में नहीं हुई सुनवाई
पीड़ित महिला किसी तरह उनके चंगुल से छूटी महिला मायके पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पिता ने यहां कोतवाली देहात में तहरीर दी, जब वहां कोई सुनवाई नहीं हुई तो गुरूवार को पीड़िता एसएसपी कार्यालय पहुंची।
Photo - Social MediaThird party image reference
पति ने दी थी तेजाब पीने की धमकी
आरोप यह है कि महिला ने जब पति और उसके दोस्तों की हरकतों से पुलिस को अवगत कराने की बात कही तो पीड़ित महिला के पति ने कहा कि दोस्तों के उसके ऊपर काफी अहसान हैं। अगर वह पुलिस को इसकी जानकारी देगी तो वह तेजाब पी लेगा।
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यहां पीड़िता मिलने आई थी और अब मामला गंभीर होने पर कोतवाली देहात पुलिस को तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Photo - Social MediaThird party image reference


