घर से अचानक गायब हो गई थी नाबालिग लड़की, CCTV में कैद हुआ हैरान कर देने वाली सच्चाई
Third party image reference
सीकर में एक युवक ने नाबालिग को सुबह घर से बहला फुसला कर ले गया। नाबालिग के परिजनों ने कोतवाली थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया है। नाबालिग के चाचा ने बताया कि वह गांधीनगर में रहता है। उनके भाई की मृत्यु हो गई है। उनकी 15 वर्षीय भतीजी उनके साथ रहती है।
Third party image reference
सुबह छोटू का बेटा रामकिशोर घर के पास आया और उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। वहीं, घर में रखे चांदी के आभूषण, कंगन और अन्य आभूषण भी गायब हैं। नाबालिग के चाचा ने कहा कि वह पास के एक पार्क में माली का काम करता है। सुबह उठने के बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसका कहीं पता नहीं चला।
Third party image reference
फिर उसने पड़ोस में लगे सीसीटीवी को चेक किया। फुटेज में वह नाबालिग को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। चांदपोल चौकी इंचार्ज को मामले की जांच सौंपी गई है। पीड़िता का कहना है कि तीन दिन बाद भी भतीजी का कुछ पता नहीं चल सका है। इधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है


