कुशीनगर में यहां देर रात एक एसडीएम को........ शोषण का आरोप लगाने वाली अपनी महिला मित्र से शादी रचानी पड़ी. जानकारी के मुताबिक खड्डा तहसील में एसडीएम रहे दिनेश कुमार की पूर्व महिला मित्र ने उनपर शादी का झांसा देकर........ शोषण करने का आरोप लगाया था. महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर एसडीएम चार साल तक उसका ......... शोषण करते रहे और कई बार उसका अबॉर्शन कराया पीड़िता की मानें तो शादी का दबाव बनाने पर एसडीएम ने उसकी बुरी तरह पिटाई भी की.

Photo - Social MediaThird party image reference
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के एडीएम ऑफिस में यहां पर यह फिल्मी ड्रामा दिन भर चलता रहा और इस मामले में खुद को बुरी तरह से घिरता देख एसडीएम शादी के लिए राजी हुए, जिसके बाद यहां देर रात पडरौना नगर के गायत्री मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से दोनों की बाकायदा शादी कराई गई और यहां शादी में गवाह के रूप में पडरौना सदर एसडीएम रामकेश यादव और हाटा के एसडीएम प्रमोद तिवारी बने.

Photo - Social MediaThird party image reference
महिला ने शादी का झांसा देकर शोषण का गंभीर आरोप लगाया
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व में खड्डा तहसील में तैनात रहे एसडीएम दिनेश कुमार पर महिला ने शादी का झांसा देकर...... शोषण का गंभीर आरोप लगाया था. यहां कुछ दिन पूर्व दिनेश कुमार का हापुड़ जिले में स्थानांतरण (ट्रांसफर) हुआ था जिसके बाद वो जॉइन करने हापुड़ चले गये थे. जब वो शुक्रवार को अपना सामान लेने आए तो साथ में रह रही महिला ने उनपर शादी करने का दबाव बनाया. लेकिन एसडीएम इससे मुकर गये तो महिला ने उनकी शिकायत करने का मन बनाया.

Photo - Social MediaThird party image reference
आजमगढ़ जनपद के ग्राम बुढ़नपुर के रहने वाले दिनेश कुमार की इससे पहले पोस्टिंग कुशीनगर जनपद के खड्डा तहसील में उपजिलाधिकारी के पद पर थी. यहां गायत्री मंदिर पडरौना के पुजारी सुरेश मिश्रा ने शादी संपन्न कराई. शादी कराने वाले पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि यह खड्डा के एसडीएम थे जिनकी शादी अभी हुई है और इन दोनों में विवाह को लेकर कुछ अनबन थी. डीएम साहब और सबने कहा है कि शादी करा दी जाए.