आगे-आगे चल रही थीं गौरी, पीछे-पीछे उनका गाउन संभाल रहे थे शाहरुख खान, Video Viral
वीडियो के बीच में गौरी खान (Gauri Khan) शाहरुख खान (Shahrukh Khan) से कहती दिखाई दे रही हैं कि गाउन को छोड़ दो. लेकिन इसके बाद भी शाहरुख ने बीवी का पूरा ख्याल रखते हुए आगे तक उसे संभाले रखा.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अकसर पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) के साथ इवेंट्स में स्पॉट होते हैं. इस बार भी दोनों कैमरे में कैद हुए. इसके बाद दोनों का वीडियो वायरल हो गया. हां इस बार वजह कुछ खास थी. दरअसल शाहरुख खान और गौरी खान एक इवेंट में पहुंचे थे. इस इवेंट में गौरी खान एक गाउन पहने थीं. वह आगे-आगे चल रही थीं और शाहरुख खान जमीन पर पड़ रहा उनका गाउन संभल रहे थे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान और गौरी खान वोग द पावर लिस्ट 2019 के इवेंट में पहुंचे थे. इसमें शाहरुख खान ने कुछ सेकंड के लिए नहीं बल्कि कई मिनट तक पत्नी गौरी खान का गाउन संभाले रखा.
रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान और गौरी खान वोग द पावर लिस्ट 2019 के इवेंट में पहुंचे थे. इसमें शाहरुख खान ने कुछ सेकंड के लिए नहीं बल्कि कई मिनट तक पत्नी गौरी खान का गाउन संभाले रखा.
इस दौरान फोटोग्राफर दोनों की फोटो लेते रहे. इसके बाद जब इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर्स की ओर से अपलोड किया गया तो यह वायरल हो गया. लोग शाहरुख खान के इस काम की सराहना कर रहे हैं.
वीडियो में बीच में गौरी खान शाहरुख से कहती दिखाई दे रही हैं कि गाउन को छोड़ दो. लेकिन इसके बाद भी शाहरुख ने बीवी का पूरा ख्याल रखते हुए आगे तक उसे संभाले रखा
