नई दिल्‍ली. करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपनी फिल्‍मों की शूटिंग के साथ-साथ कई दूसरे इवेंट्स में भी बिजी रहती हैं. अपने इस बिजी शेड्यूल के बीच वह अपने जरूरी काम भी निपटा लेती हैं और समय बचाती हैं. ऐसा ही नजारा देखने को मिला शनिवार को बेंगलुरु में. बेंगलुरु में एक स्‍टोर लॉन्‍च इवेंट में पहुंचीं करीना कपूर अपना समय बचाने के लिए एयरपोर्ट पर ही तैयार हो गईं. उनके मेकअप आर्टिस्‍ट्स ने उन्‍हें एयरपोर्ट पर ही सजाया और संवारा. लेकिन यह सब उन्‍होंने एक शख्‍स की शादी में जाने के लिए किया.

दरअसल एक्‍ट्रेस करीना कपूर को मुंबई में अपने कजिन और एक्‍टर अरमान जैन की शादी में जाना था. लेकिन उससे पहले वह बेंगलुरु में एक स्‍टोर लॉन्‍च इवेंट में गई थीं. इसके बाद उन्‍हें मुंबई लौटकर सीधे भाई की शादी में शामिल होना था. लेकिन उनके पास समय नहीं था. ऐसे में उन्‍होंने टाइम मैनेजमेंट करते हुए बेंगलुरु के एयरपोर्ट पर ही तैयार होना सही समझा.




करीना के साथ मौजूद नैना साहनी ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें नैना ने लिखा है, 'इस तरह से हम लोगों ने किया. अरमान की शादी के लिए एयरपोर्ट पर तैयार हुए.' वीडियो में वह और अन्‍य लोग बेबो को तैयार करते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में करीना कपूर कहती हुई दिख रही हैं, 'मेरा नया मेकअप रूम, बेंगलुरु एयरपोर्ट.'


वीडियो में करीना कपूर लाल रंग के सलवार सूट में नजर आ रही है. इसपर गोल्‍डेन कलर की कारीगरी भी है