लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी चालू नहीं होंगे टीवी के 3 लोकप्रिय सीरियल, चैनल का बड़ा फैसला

कोरोना की वजह से हुए इस लॉकडाउन में मनोरंजन इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ है। फिल्में और टीवी शोज ना सिर्फ पोस्टपोन हुए हैं, बल्कि शूटिंग भी रूकी हुई है। सभी थियेटर बंद हैं। निर्माताओं को इस वजह से भारी नुकसान हो रहा है। सभी चैनलों पर रिपीट टेलीकास्ट दिखाए जा रहे हैं।
Third party image reference
इस दौरान सोनी टीवी ने अपने 3 शो- बेहद 2, पटियाला बेब्स और इशारों इशारों में को बंद करने का फैसला लिया है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी ये तीन शो वापस चालू नहीं होंगे। बॉम्बे टाइम्स के इंटरव्यू चैनल ने कहा- इन 3 फिक्शन शोज की स्टोरी कुछ ऐसी है की लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी लॉजिकल एंडिंग शूट नहीं कर सकते।
Third party image reference

