लॉकडाउन के बीच टीवी देखने वालों के लिए खुशखबरी है. इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन ने ऐलान किया है डीटीएच और केबल नेटवर्क पर अगले 2 महीने के लिए 4 पॉपुलर पेड चैनल को मुफ्त में ऑफर किया जा रहा है. कंपनी ने ये घोषणा करते हुए बताया कि ऐसा करने का मकसद कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में सरकार की मदद करना है.

Third party image reference
इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन ने जिन चार पेड चैनल्स को मुफ्त किया है, उनमें Star Utsav, Sony Pal, Zee Anmol और Colors Rishtey चैनल है. एसोसिएशन का मानना है कि उसके इस फैसले से लोगों को घर में कुछ समय बिताने का ज़रिया मिलेगा. लॉकडाइन में लोग चैनलों को देखकर मनोरंजन कर सकते हैं.

Third party image reference

Third party image reference
पहले ग्राहकों को Sony Pal के लिए 1 रुपये चुकाने पड़ रहे थे. Star Utsav भी पहले भी 1 रुपये में उपलब्ध था. Zee Anmol की कीमत पहले 0.1 रुपये थी और Colors Rishtey की कीमत पहले 1 रुपया थी